April 20, 2024 1:52 pm

Advertisements

महिमा नंद की गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी को पच्छाद पुलिस से सुलझाया, आरोपी गिफ्तार

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Samachar Drishti

Samachar Drishti

मुर्गे का शिकार करने को चलाई गई गोली लगी पशु चराने गए महिमा नंद को

12 दिनों में पुलिस ने सुलझाया मामला, आरोपी से बंदूक कब्जे में लेकर किया गिफ्तार

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहां


उपमण्डल पच्छाद में बंदूक की गोली लगने से 64 वर्षीय महिमानंद की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी गई है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन सर्च करके बंदूक की गोली से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में 40 वर्षीय हरदेव गांव अंजी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल में लाई गई बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।

बीती 20 अप्रैल को सराहां थाने में गोली लगने से हुई मौत का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी को 12 दिन में सुलझा दिया। पुलिस ने मंगलवार 2 मई को इस मामले के आरोपी हरदेव गांव आजी उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार हरदेव सिंह उस दिन शिकार खेलने के लिए आंजी गांव के साथ लगते कुरफड जंगल गया था। पुलिस को दिए ब्यान में हरदेव ने बताया कि उसने गोली मुर्गों के लिए चलाई थी उसे पता नहीं था की गोली किसी व्यक्ति को लगी है।

बता दें कि गोली का शिकार हुए महिमा दत्त पशु चराने कुरफड़ के जंगल में गया हुआ था। शाम को जब महिमा दत्त घर वापस नहीं आया तो उसे ढूंढने के लिए परिजन जंगल में गए जहां परिजनों को महिमा दत्त का मृतक शरीर मिला। जिसके बाद उसे सराहां ले जाया गया। हालांकि परिजनों को गोली लगने से हुई मृत्यु का पोस्टमार्टम के बाद पता चला।

पच्छाद थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को सुरला जनोट पंचायत के लफयोग टिकरी गांव के 64 वर्षीय महिमा दत्त की जंगल में गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी की सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी हरदेव गांव आंजी उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस बंदूक की गोली से महिमा दत्त की मृत्यु हुई थी उस बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। बंदूक का

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

देश में अगली सरकार किसकी
  • Add your answer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

Live cricket updates