



सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन जगत राम शर्मा वरिष्ठ सदस्य पैंशर्नस कल्याण संघ पच्छाद यूनिट की अध्यक्षता में संम्पन
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ
पैंशर्नस कल्याण संघ पच्छाद यूनिट की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सराहाँ में आयोजित की गई। बैठक में सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी
का गठन जगत राम शर्मा वरिष्ठ सदस्य पच्छाद यूनिट की अध्यक्षता में किया गया। नई कार्यकारिणी सर्व सम्मति से नरेश दत शर्मा को अध्यक्ष, सुरेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश जस्सल व देवराज चौहान को उपाध्यक्ष, प्रमोद गौत्तम को महासचिव व प्रवक्ता, महिन्द्र सिंह को सह सचिव, क्षमादत नेहरु को कोषाध्यक्ष, राम सिंह कश्यप को ऑडिटर, अमर सिंह ठाकुर को संगठन सचिव तथा चन्द्र मोहन कैथ को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया।