Advertisements

Himachal: पच्छाद के ढंगयार में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम’ में 120 जन शिकायतें एवं मांगें प्राप्त

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की अध्यक्षता, कार्यक्रम में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

समाचार दृष्टि डेस्क/ सराहां

जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनी बखोली के गांव ढंगयार में सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों ने शिविर लगाकर लोगों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाईं और उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा लोगों की समस्याओं का उनके घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने अधिकारियों से स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

राजस्व विभाग ने किए 7 इंतकाल, स्वास्थ्य शिविर में 55 जांचें

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लोगों को सेवाएं प्रदान की गईं। राजस्व विभाग ने 7 इंतकाल किए और राजस्व अभिलेखों में एक दुरुस्ती की। इसके अतिरिक्त 23 विभिन्न प्रमाण-पत्र जारी किए गए तथा आधार संबंधी 22 दुरुस्तियां की गईं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कुल 55 स्वास्थ्य जांचें की गईं और 32 एक्स-रे किए गए। इससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला।

92 मांगें, अन्य शिकायतें भी प्रशासन के समक्ष रखीं

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं। इस दौरान कुल 120 जन शिकायतें एवं मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें 92 मांगें शामिल थीं। विधायक विनय कुमार ने संबंधित अधिकारियों से इन पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी, डीएसपी राजगढ़ विद्या नेगी, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-
Himachal:इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर सराहां की युवती से ₹5.64 लाख की साइबर ठगी, CBI गिरफ्तारी का डर दिखाकर ऐंठे पैसे
Himachal:टायरों के इंतजार में खड़ी HRTC की 7 बसें, सराहां से नाहन तक यात्री परेशान

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!