Advertisements

Accident:सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, पच्छाद पुलिस ने मामला किया दर्ज

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दुर्घटनाग्रस्त बाइक व् कार
दुर्घटनाग्रस्त बाइक व् कार
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

क्वागधार हेलीपैड के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर होने का मामला आया सामने

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां,

पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत क्वागधार हेलीपैड के पास कार और बाइक की जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे क्वागधार हेलीपैड से कुछ पीछे मोड़ पर यह दुर्घटना हुई। शिकायतकर्ता डॉ. निखिल भारद्वाज, निवासी धनोह, बिलासपुर, अपनी थार गाड़ी नंबर HP24F-2110 से चंडीगढ़ से सराहां की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान सराहां की ओर से आ रही बाइक नंबर HR04K-5637 तेज रफ्तार और कथित तौर पर गलत दिशा में आकर उनकी कार से टकरा गई।

हादसे में बाइक चालक पंकज कुमार, निवासी अहमदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला, को काफी चोटें आईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सराहां अस्पताल पहुंची।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक पंकज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें-
Himachal:सराहां में पूर्व सैनिक कल्याण लीग का जिला आउटरीच कार्यक्रम

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!