
बैठक में स्थानीय पूर्व सैनिकों ने उठाई प्रमुख रूप से तीन मांगें
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहां
पूर्व सैनिक कल्याण लीग (हिमाचल प्रदेश) द्वारा जिला आउटरीच पहल के अंतर्गत सराहां में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।जानकारी देते हुए लीग के सोलन जिला के अध्यक्ष व प्रमुख वक्ता सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को लीग के स्टेट-लेवल कॉमन प्लेटफॉर्म, उसके उद्देश्यों और कल्याणकारी गतिविधियों से अवगत कराना तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं को समझना था।
बैठक के दौरान स्थानीय पूर्व सैनिकों ने प्रमुख रूप से तीन मांगें उठाईं। उन्होंने सराहां में सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक खोलने, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय नाहन में पर्याप्त स्टाफ की तैनाती और तहसील पच्छाद में सैनिक कल्याण सहायता केंद्र स्थापित करने की मांग की। इसके अलावा पूर्व सैनिक के अंतिम संस्कार के दौरान उपयुक्त सैन्य प्रतिनिधित्व और श्रद्धांजलि की व्यवस्था सहित अन्य कल्याण संबंधी मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर लीग के जिला सोलन इकाई के अध्यक्ष सूबेदार मेजर सचिदानंद शर्मा (सेवानिवृत्त) ने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों और समस्याओं को समेकित कर स्टेट हेडक्वार्टर के समक्ष रखा जाएगा और संबंधित विभागों के साथ उचित माध्यम से समाधान का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लीग का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए एक मजबूत, समन्वित औरएकता प्रभावी स्टेट-लेवल मंच तैयार करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने स्टेट-लेवल कॉमन प्लेटफॉर्म की पहल का स्वागत किया और भविष्य में आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष भुवनेश्वर दत सहित कई लोग मौजूद थे ल
ये भी पढ़ें-
Himachal:मुख्यमंत्री की संस्कृत महाविद्यालयों में कर्मकांड के सर्टिफिकेट-डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की घोषणा का स्वागत




