
मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए बोर्ड सदस्य एवं पूर्व प्रधान तथा पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा ने आभार जताया
समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहां (सिरमौर)
प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बैठक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में सचिवालय शिमला में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बोर्ड सदस्यों ने भाग लिया।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बैठक में सिरमौर जिले के सराहां-पच्छाद से बोर्ड सदस्य एवं पूर्व प्रधान तथा पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान बोर्ड सदस्यों ने प्रदेश में संस्कृत शिक्षा और कर्मकांड से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
बोर्ड सदस्यों की मांग पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालयों में कर्मकांड से संबंधित सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए राजेश्वरी शर्मा ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से युवाओं को कर्मकांड एवं संस्कृत से जुड़ी पारंपरिक विधाओं का व्यवस्थित प्रशिक्षण प्राप्त होगा और इस क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।
राजेश्वरी शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा की गई यह घोषणा सराहनीय कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन पाठ्यक्रमों को जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे प्रदेश के संस्कृत महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
ये भी पढ़ें –
Himachal:150 सीबीएसई स्कूलों में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी लागू-मुख्यमंत्री




