



डीसी बोलें मौसम साफ़ रहा तो वायु सेना के हेलिकोप्टर द्वारा कार्यक्रम के दौरान की जाएगी पुष्प वर्षा
कार्यक्रम में कोई कौर कसर ना रहे इसके लिए स्वयं भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप तथा कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष बलदेव भंडारी सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद
समाचार दृष्टि ब्यूरो/ सराहां
सराहां में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय 75 वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह चुस्त दुरुस्त है। समारोह को यादगार बनाने के लिए खुद डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम मोर्चा संभाले हुए हैं।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि यह बड़े सौभाग्य कि बात है कि इस बार यह राज्यस्तरीय समारोह सिरमौर जिला के सराहां में आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री के स्वागत समारोह के बाद सबसे पहले यहाँ भव्य परेड का आयोजन किया जायेगा। वहीँ समारोह को ओर रंगदार बनाने के लिए प्रदेश के तीन जिलों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए उमदा कलाकार आ रहे हैं। इसमे हिमाचल पुलिस द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि मौसम साफ़ रहा तो वायु सेना के हेलिकोप्टर द्वारा कार्यक्रम के दौरान पुष्प वर्षा की जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी नवाजा जायेगा। कार्यक्रम में बारिश बाधा न बने इसके लिए पुरे इंतजाम किये गए हैं। लोगों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था कि गयी है। सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। वहीँ इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र वासियों में उत्सुकता का माहौल है। यदि मौसम ठीक रहा तो हजारों कि संख्या में लोगों के आने कि उम्मीद है।
कार्यक्रम में कोई कौर कसर ना रहे इसके लिए स्वयं भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप तथा कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष बलदेव भंडारी सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं और एक एक चीज कि बारीकी से जाँच कर रहे हैं। वहीँ पूरा सराहां क्षेत्र छावनी में तबदील हो गया है। क्षेत्र के सभी होटल, विश्राम गृह व होम स्टे जाम पेक हैं।