



समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहां
महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव व सदस्य मीडिया और शोशल मीडिया प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी,प्रधान ग्राम पंचायत बाग पशोग व पुर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद सिरमौर हिमाचल प्रदेश राजेश्वरी शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुखू से पीटर हाफ होटल शिमला मे मुलाकात की।
राजेश्वरी शर्मा ने सुखविंदर सुखू को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पच्छाद विधान सभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखू ने उनसे इलाके के विकास के लिये हर सम्भव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।