



रीना कश्यप ने नामांकन भरने से पहले हजारों कार्यकर्ताओं के साथ टिककर बाईपास से रेल्ली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन
सांसद व भाजपा पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रीना कश्यप के पक्ष में लोगो से वोट के लिए की अपील
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ
उपमंडल पच्छाद (सराहां) में आज भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने अपना नामांकन पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मोजुदगी में चुनाव अधिकारी पच्छाद डॉ संजीव धीमान के समक्ष भरा। इस मौके उनके साथ कृषि विपणन बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी भी मोजूद रहे।
बता दें कि रीना कश्यप के नामांकन करने से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ टिककर बाईपास से रेल्ली निकल कर शक्ति प्रदर्शन किया। विशाल जन सैलाब के बीच रीना कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व् कृषि विपणन बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी के साथ खुली थार जीप में लोंगो का अविवादन किया।
भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के नॉमिनेशन के उपरांत जनसभा को सम्बोधित किया। सराहां में आज भाजपा की जनसभा हुई जिसमें हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दी। इस मौके पर सांसद व भाजपा पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रीना कश्यप के पक्ष में लोगो से वोट के लिए अपील की। ,इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने पच्छाद में कई ऐसे काम किये हैं जो कांग्रेस काल मे नही हो पाए। उन्होंने कहा कि इस बार रिवाज बदलने वाला है और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पच्छाद से विधायक के रूप में रीना कश्यप का विधानसभा में होना जरुरी है जो कि पच्छाद के विकास के लिए जरूरी है।
विधायक व् भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने मंच से पच्छाद की जनता का आभार जताया। उन्होने कहा कि उन्हें पच्छाद की जनता ने यहाँ का विधायक बनाया और पच्छाद वासियों का ही आशीर्वाद है कि उन्हें आज फिर से भाजपा के शीर्ष नेतृत्त्व ने प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि वह जीवन भर पच्छाद की जनता की एहसानमन्द रहेंगी। रीना कश्यप ने कहा कि अपने इन तीन सालों के कार्यकाल में उन्होंने पच्छाद के विकास के लिए कार्य किया है वह आगे भी हमेशा ततपर रहेंगी। इस मौके पर पच्छाद के भाजपा नेता व हजारों लोग उपस्थित रहे।