



पच्छाद को मिली एक और सरदारी, सिरमौर को मिला गौरव
बलदेव भंडारी की इस नियुक्ति से पच्छाद विधान सभा क्षेत्र मे खुशी की लहर
समाचार दृष्टि ब्यूरो
हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता व मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। बलदेव भण्डारी को राज्य कृषि एवं नेशनल काउंसिल ऑफ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्किटिंग बोर्डस (COSAMB) राष्ट्रीय अध्यक्दोक्ष के रूप में पदोन्नति मिली है। बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद के प्रबन्ध निदेशक डॉ जेएस यादव ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।
अभी तक (राज्य कृषि एवं विपणन बोर्ड की राष्ट्रीय परिषद) की जिम्मेवारी उत्तराखंड के पास थी, अब इस राष्ट्रीय संस्था में हिमाचल को प्रतिनिधित्व मिला है जो हिमाचल के लिए गर्व की बात है। बलदेव भंडारी की इस नियुक्ति से पच्छाद विधान सभा क्षेत्र मे खुशी की लहर दौड गयी है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र के घिन्नीघाड़ से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता बलदेव भंडारी हिमाचल सरकार में कृषि विपणन बोर्ड के प्रदेश हैं। भण्डारी नेशनल काउंसिल ऑफ स्टेट एग्रीकल्चरल मार्किटिंग बोर्डस (COSAMB) में अब तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद ओर थे जिन्हें अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया हैं।
भण्डारी ने अपनी इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप का आभार प्रकट किया है। उत्तराखंड में स्टेट एग्रीकल्चर मार्किटिंग बोर्ड के चेयरमैन को बदला गया है। वहां के चेयरमैन ही राष्ट्रीय चेयरमैन के पद पर काबिज थे।
गौर हो कि बोर्ड के चेयरमैन सुबोध उन्याल के धामी सरकार में मंत्री बनने के बाद बदलाव हुआ है। हरेक राज्य के स्टेट एग्रीकल्चर मार्किटिंग बोर्ड के चेयरमैन को काउंसिल की कार्यकारिणी में रखा जाता है। इस कार्यकारिणी में भंडारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। राष्ट्रीय काउंसिल खाद्यान्नों की खरीद व वितरण में एक अहम भूमिका रहती है इस नियुक्ति के बाद बलदेव भण्डारी का राजनीतिक कद बढ़ा है।
भाजपा के किसान मोर्चा में भंडारी का एक खास वर्चस्व रहा है। वो भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राजनीति में भंडारी का लंबा तजुर्बा रहा है और इनका पंचायती राज चुनाव जीतने में भी रिकॉर्ड रहा है। वहीं भण्डारी एक सफल उद्योगपति भी हैं।