![Voice Reader](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://www.samachardrishti.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने गत सायं पांवटा साहिब के नगर परिषद मैदान में किया। इस अवसर पर पुलिस बैंड हार्मोनी ऑफ द पाइन्स तथा हाटी समुदाय का आदिकालीन सिंहटू नृत्य से कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।
इससे पूर्व उपायुक्त ने यमुना घाट पर आरती में अपनी धर्म पत्नी ज्योत्सना गौतम के साथ भाग लिया। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ कर अवलोकन किया।
इस अवसर पर उपमण्डल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री,अध्यक्ष नगर परिषद निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओ पी कटारिया, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अजमेर ठाकुर तथा पार्षदगण उपस्थित रहे।