Advertisements

Himachal-मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के परिचायक – रीना कश्यप

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मेला कमेटी द्वारा विधायक रीना कश्यप का स्वागत करते हुए
मेला कमेटी द्वारा विधायक रीना कश्यप का स्वागत करते हुए
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

विधायक रीना कश्यप ने मेले में की शिरकत, स्टेडियम निर्माण और सड़कों के लिए भी की घोषणाएं
उपमंडल पच्छाद के पट्टा कुरफड़ में माता काली मंदिर के विकास को 5 लाख की सौगात

समाचार दृष्टि/सराहां (सिरमौर)।

उपमंडल पच्छाद की ग्राम पंचायत साधना घाट के पट्टा कुरफड़ स्थित माता काली मंदिर में आयोजित मेले में धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम ऐलान हुए। पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न घोषणाएं कीं। वहीं, जिला परिषद सिरमौर के उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

मेले के दौरान मेला कमेटी के प्रधान प्यारे लाल, ग्राम पंचायत साधना घाट की प्रधान कृष्णा देवी और उपप्रधान राजकुमार ने मुख्य अतिथि रीना कश्यप को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

विधायक रीना कश्यप ने की 3 लाख रुपये की घोषणाएं

जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक रीना कश्यप ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के परिचायक हैं। ऐसे आयोजन लोगों को आपस में मिलने-जुलने और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने मेला कमेटी की मांगों को जायज ठहराते हुए स्टेडियम निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये, मुख्य सड़क से माता काली मंदिर तक लगभग 400 मीटर लंबे लिंक रोड को पक्का करने के लिए एक लाख रुपये तथा देहला से मालगन लिंक रोड की मरम्मत के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इन घोषणाओं से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ सड़क सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।

सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख, मंदिर में शेड निर्माण का भी आश्वासन

जिला परिषद सिरमौर के उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने मेला कमेटी को 5,100 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की।

वहीं, पंचायत समिति पच्छाद के अध्यक्ष प्रकाश भाटिया ने बजट की उपलब्धता के अनुसार मंदिर में शेड निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने का आश्वासन दिया।

मेले में उमड़ी ग्रामीणों की भागीदारी

इस अवसर पर जिला भाजपा सिरमौर के उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, ग्राम पंचायत दिलमन के उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा, ग्राम पंचायत नैना टिक्कर के प्रधान गोविंद अत्री, ग्राम पंचायत साधना घाट की सदस्य उमा देवी, अंशुल और तीर्थ राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-
Himachal:भाजयुमो अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला ने कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का लगाया आरोप
Himachal:मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक – बलदेव भंडारी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!