
जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने नैनाटिक्कर रामनवमी मेले में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत, नैना देवी मंदिर के विकास को दी 5 लाख की सौगात,
समाचार दृष्टी डेस्क
मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं जिससे हमें एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है। साथ ही मेले हमारे मनोरंजन के भी साधन बनते हैं यह बात रामनवमी मेला नैना टिककर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
बता दें कि पच्छाद उपमंडल के नैनाटिक्कर में रामनवमी के पावन अवसर पर पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सिरमौर उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने शिरकत की, जबकि बीडीसी अध्यक्ष पच्छाद प्रकाश भटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान विक्रम ठाकुर ने मुख्य अतिथि का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नैनाटिक्कर क्षेत्र की अपनी अलग पहचान है और यहां के लोग अपनी संस्कृति को संजोकर रखे हुए हैं। उन्होंने मेला कमेटी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए मेला कमेटी और समस्त क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।
उन्होंने मेला कमेटी के आह्वान पर नैना देवी मंदिर के विकास के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की, जिसमें 2 लाख रुपये सामुदायिक भवन और 3 लाख रुपये शौचालय निर्माण के लिए प्रदान किए जाएंगे। और मेले के भव्य आयोजन के लिए अपनी नेक कमाई से मेला कमेटी को 31 हजार रुपये नकद राशि भी प्रदान की।
इस अवसर पर मेले में भारी जनसैलाब उमड़ा। नैनाटिक्कर के मुख्य बाजार में दिनभर भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में बच्चो के खिलौने, चाट-पकौड़ी और कपड़ों की दुकानें सजी थीं। लोगों ने जमकर खरीददारी की और मेले का भरपूर लुत्फ उठाया।
अंत में मेला कमेटी के प्रधान विक्रम ठाकुर ने सभी अतिथियों और क्षेत्र की जनता का मेले को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेला कमेटी द्वारा प्राप्त 5 लाख की राशि से नैना देवी मंदिर परिसर में विकास कार्यों को गति मिलेगी। लंबे समय से नैना देवी मंदिर में सामुदायिक भवन और शौचालय की मांग स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही थी।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद उपाध्यक्ष की इस घोषणा से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और मेले के दौरान भी व्यवस्था बेहतर होगी। स्थानीय लोगों ने इस घोषणा के लिए मुख्य अतिथि का आभार जताया और कहा कि ऐसे विकास कार्यों से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं मेला कमेटी ने भविष्य में भी मेले को और भव्य रूप देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नैना टिक्कर के प्रधान गोविंद अत्री, समाजसेवी हितेन्द्र ठाकुर, जगदीश अत्री, टिका राम अत्री ,रघुबीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़े-
Himachal:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक




