Advertisements

Sirmour:घिन्नीघाड़ विकास मंच द्वारा ग्राम बगाहाँ के निकट वन विभाग के साथ मिलकर किया पौधारोपण

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पौधारोपण करते शिव शक्ति महिला मण्डल वह सृष्टि महिला मंडल की महिलाओं के साथ मिलकर संगठन के सदस्य
पौधारोपण करते शिव शक्ति महिला मण्डल वह सृष्टि महिला मंडल की महिलाओं के साथ मिलकर संगठन के सदस्य
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

शिव शक्ति महिला मण्डल व सृष्टि महिला मंडल की महिलाओं के साथ मिलकर भी संगठन के सदस्यों ने पौधारोपण किया

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ

घिन्नीघाड़ विकास मंच द्वारा ग्राम बगाहाँ के निकट वन विभाग के साथ मिलकर एक वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि डॉ समीक्षा बेदी ने शिरकत की, जबकी राजेन्द्र शर्मा पंचायत उपप्रधान जामन की सेर व तारादत्त शर्मा पूर्व बीडीसी सदस्य विशिष्ट अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इस अवसर पर शिव शक्ति महिला मण्डल व सृष्टि महिला मंडल की महिलाओं के साथ मिलकर संगठन के सदस्यों ने पौधारोपण किया जिसमे अनार, आंवला, बिहोल् इत्यादि किसानों के लिए लाभकारी प्रजातियों का रोपण किया गया।

आपको बता दें कि घिन्नीघाड़ विकास मंच इस क्षेत्र की छह पंचायतों के जन मानस के बीच पर्यावरण जागरूकता, ग्रामीण विकास, नशा निवारण के क्षेत्र में आमजन को जागरूक करने का कार्य कर रहा है। यह संगठन वनों के संरक्षण में आमजन व उपभोक्ता समूह के बीच जागरूकता पैदा करने, खासतौर पर महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये संगठन आने वाले समय में इन सभी छह पंचायतों में अनेक प्रकार के जागरूकता शिविर, जनसहयोग से कार्यों का क्रियान्वयन करने का प्रयास कर रहा है।

इस पौधारोपण कार्यक्रम में घिन्नीघाड़ विकास मंच के मुख्य संरक्षक डॉ प्रदीप कुमार शर्मा, संगठन के प्रधान योगेन्द्र पाल नागवान, कोषाध्यक्ष राजेश अत्री, संगठन की जामुन की सेर इकाई के अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी, सदस्य रमेश शर्मा, रमेश दत्त नागवान, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष गीता शर्मा तथा सचिव गीता ठाकुर वह सृष्टि महिला मंडल की प्रधान अनीता देवी व सचिव कमलेश सहित सुमन देवी, टीका देवी, बेलमंती, कमला देवी, कुसुमलता, सत्यादेवी ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया।

रोटरी इनरव्हील क्लासिक नाहन की महासचिव नीलम शर्मा ने इस कार्यक्रम में पौधारोपण किया तथा महिलाओं के समूह को जंगलों को बचाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथियों ने मानव जाति के अस्तित्व के लिए वनों के संरक्षण पर ज़ोर दिया।

संगठन के प्रधान योगेन्द्र पाल नागवान ने बताया कि आने वाले सप्ताह में संगठन अन्य पंचायतों में भी इसी प्रकार के पौधारोपण कार्यक्रम तथा जागरूकता शिविर का आयोजन करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें –
Crime – पच्छाद में कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ को उतारा मौत के घाट
Achievement:भेखा नन्द वर्धन डॉक्टरेट की मानद उपाधि से होंगे विभूषित

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!