सराहाँ सिविल अस्पताल में युवायों ने किया 40 यूनिट रक्तदान

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

इस रक्तदान शिविर में 40 लोगों द्वारा 40 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमे 36 पुरुष व 4 महिलाओं ने किया अपना रक्तदान 

समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पच्छाद खंड सराहाँ के सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर में 40 लोगों द्वारा 40 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमे 36 पुरुष व 4 महिलाओं ने अपना रक्तदान किया।

बता दें कि आज इस रक्तदान शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अपरों के अध्यापकों ने सराहाँ आकर अपना  रक्तदान किया। इसमें अध्यापक संदीप कुमार अबतक करीब 12 बार अपना रक्तदान कर चुकें हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है इससे दान करने में हमें कोई कमजोरी भी नही होती है और हमारे द्वारा किये गये रक्तदान से किसी का जीवन बच सकता है। अध्यापक संदीप के कहा कि सभी को यह पुनीत कार्य करना चाहिए।

बीएमओ पच्छाद डॉ संदीप शर्मा ने बताया कि यह रक्तदान का आयोजन अस्पताल के डॉ तरुण पराशर के प्रयासों से संभव हुआ है। उन्होंने इस रक्तदान के लिए नाहन से डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज से टीम को बुलाया है। उन्होंने बताया कि आज इस रक्तदान शिविर में 40 लोगों द्वारा 40 यूनिट रक्तदान किया गया जिसमे 36 पुरुष व 4 महिलाओं ने अपना रक्तदान किया। डॉ  संदीप शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार कि कोई भी दिक्कत नही होती है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए ताकि किसी जरूरतमंद को आपातकालीन स्तिथि में कम आ सके।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!