
अधिसूचित नगरपंचायत वार्ड परिसीमन बारे यदि जन साधारण को कोई आक्षेप हो तो वह 10 मार्च, 2026 तक उपायुक्त कार्यालय में अपना आक्षेप एवं सुझाव लिखित में प्रस्तुत कर सकते है
समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डो का परिसीमन वर्ष-2026 में होने वाले नगर पालिका/नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचित कर दिया गया है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
उपायुक्त ने बताया कि अधिसूचित नगरपंचायत वार्ड परिसीमन बारे यदि जन साधारण को कोई आक्षेप हो तो वह 10 मार्च, 2026 तक उपायुक्त कार्यालय में अपना आक्षेप एवं सुझाव लिखित में प्रस्तुत कर सकते है।
उन्होंने बताया कि संगडाह नगर पंचायत को वार्डो में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमाओं को निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Himachal:आरडीजी पर सभी राज्यों का आकलन एक ही मापदंड पर करना अनुचित-मुख्यमंत्री




