Sirmour:”नई सोच समूह” ने आंगनवाड़ी के नन्हे मुन्ने बच्चों को भेंट किए 100 ऊनी स्वेटर

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को सर्दियों से बचाव के लिए "नई सोच समूह" के सदस्य 100 ऊनी स्वेटर दीपक चौहान बाल विकास परियोजना अधिकारी को भेंट करते हुए
आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को सर्दियों से बचाव के लिए "नई सोच समूह" के सदस्य 100 ऊनी स्वेटर दीपक चौहान बाल विकास परियोजना अधिकारी को भेंट करते हुए
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को सर्दियों से बचाव के लिए “नई सोच समूह” ने 100 ऊनी स्वेटर दीपक चौहान बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद को किए प्रदान

समाचार दृष्टि ब्यूरो / शिमला

बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद के अधीन आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को सर्दियों से बचाव के लिए “नई सोच समूह” ने सर्दियों से बचाव के लिए 100 ऊनी स्वेटर दीपक चौहान ,बाल विकास परियोजनाअधिकारी पच्छाद को प्रदान किये ।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
जानकारी देते हुए दीपक चौहान ने बताया कि पच्छाद खंड के अधीन आंगनवाड़ी केंद्रों में वर्दी लागू की गई है जिसके लिए पूर्व में भी कार्यालय कर्मियों के सहयोग से 100 स्वेटर क्रय कर बच्चों में वितरित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में पच्छाद खंड में “नई सोच समूह” संजय अत्री समूह के समन्वयक व उनके सयोगी सदस्यों ने कार्यालय में आकर स्वेच्छा से आंगनवाड़ी केंद्रों के नन्हे बच्चों को 100 स्वेटर प्रदान किये ताकि सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति कम न हो तथा बच्चों को वर्दी पहन कर केंद्रों में आने का चाव बरकरार रहे।

उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत “पोषण भी,पढ़ाई भी” कार्यक्रम के अनुसार नन्हे बच्चों को खेल खेल के माध्यम से सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है तथा बच्चों की आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकरण संख्या को बढ़ाना है।

उन्होंने नई सोच समूह के कार्यकारिणी के पधारे सदस्यों वेद प्रकाश पंवार,जिया लाल शर्मा,निशांत मित्तल,योगेश्वर शर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद किया एवं विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया।

दीपक चौहान ने क्षेत्र के सम्माननीय एवं सक्षम दानी सज्जनों से भी आग्रह किया कि वे भी अपने नजदीक के आंगनवाड़ी केंद्रों को स्वेच्छा से गोद लें एवं केंद्रों की छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करें। क्योंकि ये नन्हे बच्चे इस देश की संपत्ति है ,ये असुविधाओं के अभाव में कहीं अपना बचपन न खो दें अपितु अपना स्वर्णिम भविष्य के सपने संजो सके।

ये भी पढ़ें –
Crime:चोरों ने किये पच्छाद की स्वजल धारा उठाऊ पेयजल योजना के दो पंप चोरी, मामला दर्ज
Political:केन्द्रीय बजट से हिमाचल को पर्यटन, फार्मा और पर्वतीय कनेक्टिविटी योजनाओं से होगा बड़ा लाभ – भाजपा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!