Sirmour:जगत सिंह नेगी ने सिरमौर के बागथन में 1 करोड़ 25 लाख से बनने वाले जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का किया शिलान्यास

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बागथन में 1 करोड़ 25 लाख से बनने वाले जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का शिलान्यास करते राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी
बागथन में 1 करोड़ 25 लाख से बनने वाले जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का शिलान्यास करते राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

बागथन में यह जैविक नियंत्रण प्रयोगशाला क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित, अवशेष-मुक्त एवं टिकाऊ बागवानी के विकास में सहायक होगी सिद्ध

समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज बागथन में 1 करोड़ 25 लाख से बनने वाले जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। इसके उपरांत उन्होंने फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) का निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से इस केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बाग़वानी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बागथन में यह जैविक नियंत्रण प्रयोगशाला क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित, अवशेष-मुक्त एवं टिकाऊ बागवानी के विकास में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि यह भूमि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की जन्मभूमि है। उन्होंने जिस दूरदर्शिता के साथ बागवानी को हिमाचल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनाया, आज हम उसी विचारधारा को आधुनिक, वैज्ञानिक तकनीक और जैविक प्रबंधन के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करते हुए जैविक एजेंटों के माध्यम से फसलों की सुरक्षा को प्रोत्साहित कर रही है ताकि किसान कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर सकें तथा प्रदेश का फल एवं सब्जी उत्पादन राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो सके।उन्होंने कहा कि कम लागत अधिक लाभ और सुरक्षित उत्पादन प्रदेश सरकार का मूल मंत्र है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश को जैविक बागवानी का मॉडल बनाना हमारा लक्ष्य है जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो मिट्टी की सेहत सुधरे और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद प्राप्त हों।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आनंद परमार, एसडीएम डॉ प्रियंका चंद्रा, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, निदेशक बाग़वानी विभाग डॉ. सतीश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. संतोष बक्शी तथा डॉ. बी. एम. चौहान सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

Himachal:मुख्यमंत्री ने किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद नहीं करने के दिए निर्देश
Himachal:मुख्यमंत्री ने 20 लाख रुपये तक के सभी बिलों की अदायगी के दिए निर्देश

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!