Sirmour:सिरमौर को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर करे कार्य-उपायुक्त

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एचआईवी तथा जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एचआईवी तथा जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की एचआईवी तथा जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता
समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन

सिरमौर जिला को एचआईवी तथा क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए संबंधित विभागों को मिलकर कार्य करना होगा ताकि जिला सिरमौर को एचआईवी तथा टी.बी. मुक्त बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एचआईवी तथा जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
उन्होंने बताया कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिरमौर जिला में 100 दिन का विशेष स्क्रीनिंग अभियान 2.0 चलाया जाएगा, ताकि टीबी के मामलों की पहचान के उपरांत उनका उपचार आरंभ कर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि आमजन को टीबी के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जाए ताकि टीबी का प्रारंभिक चरण में ही उपचार हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वेच्छा से एचआईवी टेस्ट करवाने के लिए भी जागरूक किया जाए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि एचआईवी तथा टीबी मरीजों व आश्रितों को सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही जांच व उपचार सुविधाओं के अतिरिक्त आर्थिक सहायता व अन्य सुविधाओं की जानकारी भी दी जाए।

इस दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जिला कार्य-बल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि आगामी 22 फरवरी को जिला सिरमौर के 1468 राजकीय स्कूलों, 175 निजी स्कूलों तथा 1484 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 1-19 वर्ष आयु वर्ग के 178587 बच्चों को कृमि मुक्त दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिए कि इस आयु वर्ग में जिला का कोई भी बच्चा कृमि मुक्त दवा पिलाने से शेष नहीं रहना चाहिए।

इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. निसार अहमद ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने बताया कि जिला में 13 स्थानों पर बलगम जांच की सुविधा उपलब्ध है तथा विभाग द्वारा घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, कल्याण विभाग, सहित विभिन्न एनजीओ के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-
State:अग्निवीर पंजीकरण 13 फरवरी से 01 अप्रैल तक – कर्नल मनीष सिंह
State: मुख्यमंत्री ने की सराहां में सीबीएसई स्कूल खोलने और सराहां-चंडीगढ़ सड़क मार्ग को डबललेन करने की घोषणा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!