PoliticalNews:शिमला ग्रामीण की हालत खस्ता-सड़क, जल और स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, सरकार और मंत्री मस्त-प्यार सिंह कंवर

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, मंडलाध्यक्ष शिवानी, यशपाल तथा जिलाध्यक्ष केशव चौहान
भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, मंडलाध्यक्ष शिवानी, यशपाल तथा जिलाध्यक्ष केशव चौहान
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

कहा वादे बड़े-बड़े ज़मीन पर ‘जीरो परफॉर्मेंस, शिमला ग्रामीण में मित्रों का राज उधर जनता बेहाल

समाचार दृष्टि ब्यूरो / शिमला

भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन एवं कांग्रेस सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीपकमल, चक्कर में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, मंडलाध्यक्ष शिवानी, यशपाल तथा जिलाध्यक्ष केशव चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्यार सिंह कंवर ने कांग्रेस सरकार और शिमला ग्रामीण के हालात पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।

उन्होंने कहा सड़कें बदहाल हैं, पेयजल व्यवस्था चरमरा चुकी है और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं लेकिन सरकार और उनके मंत्री मस्त हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन धरातल पर उसकी परफॉर्मेंस शून्य है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वादे आसमान छूते हैं, लेकिन जमीन पर काम ‘जीरो’ है यही कांग्रेस सरकार की असलियत है ।

प्यार सिंह कंवर ने कहा कि प्रदेश से लेकर शिमला ग्रामीण तक ‘मित्रों का राज’ चल रहा है, जहां विकास नहीं बल्कि पक्षपात की राजनीति हो रही है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि संभव है कि शिमला ग्रामीण के विधायक मुख्यमंत्री की ‘मित्र सूची’ में नहीं आते हों, इसलिए उनके क्षेत्र के काम रुके हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की बदहाली की जिम्मेदारी विधायक से नहीं टाली जा सकती।

गौर करने की बात यह है कि जब विधायक खुद सरकार में है, तो फिर विकास न होने की जिम्मेदारी से बच नहीं सकता यह सीधी विफलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विधायक केंद्र सरकार से बड़ी-बड़ी योजनाएं लाने के दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका कोई असर नजर नहीं आता।

उन्होंने कहा कि भाजपा शिमला ग्रामीण की जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को उठाती रहेगी और कांग्रेस सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करेगी।

यह भी पढ़ें-
Himachal:नवाचार से प्रदेश में उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा-मुख्यमंत्री

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!