Advertisements

अब मनमानी मजदूरी नहीं मांग पाएंगे नेपाली, नगर पंचायत राजगढ़ ने नेपालियों की दैनिक मजदुरी की सुनिश्चित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नगर पंचायत राजगढ़ में बैठक का आयोजन
नगर पंचायत राजगढ़ में बैठक का आयोजन
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

समाचार दृष्टि ब्यूरो/राजगढ़

राजगढ़ क्षेत्र में नेपाली मूल के व्यक्ति अब लोगों से मनमानी दैनिक मजदूरी नहीं मांग पाएंगे। इसके लिए नगर पंचायत राजगढ़ में एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता एस.डी.एम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने की। इस बैठक में राजगढ़ क्षेत्र में नेपाल मूल के व्यक्तियो के मजदूरी बारे विचार विमर्श किया गया।

राजगढ़ नगर पंचायत की चेयरमैन ज्योति साहनी ने बताया कि लोगों से उनके द्वारा मनमर्जी की मजदूरी वसूली जा रही थी। अब ग्रामीण क्षेत्र में 600 रुपये और शहरी क्षेत्र में 700 रूपये की दिहाड़ी निश्चित की गई है। इसके अलावा, काम का समय सुबह 9:00 से 5:00 तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद अगर कोई काम करता है तो उसे प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त पैसा दिया जाएगा। नगर पंचायत में 28 फरवरी तक उनकी रजिस्ट्रेशन भी की जा रही है उसके बाद बिना रजिस्ट्रेशन से रहने वाले पर कार्यवाही की जाएगी।

वहीँ गोरखा संगठन राजगढ़ ने भी लोगों से अपील की है कि वे नेपाली मजदूरों की आई.डी जरूर चेक करें और बिना आई.डी वाले को दिहाड़ी पर न लगाएं। यदि कोई व्यक्ति बिना आई.डी वाले को दिहाड़ी पर लगाता है और उसके साथ कोई घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार वह स्वयं होगा।

इस बैठक में राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी, व्यापार मंडल राजगढ़ अध्यक्ष, नगर पंचायत के वार्ड मेंबर गोरखा संगठन के लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें –

कानून व्यवस्था सुधारने के लिए छह श्रेणियों में वर्गीकृत होंगे पुलिस थाने: मुख्यमंत्री
Himachal News: विजिलेंस ने 10,000/- की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा बीडीओ परागपुर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!