
बसों के रूट बाधित होने से स्कूली बच्चों के बोर्ड एग्जाम पर भी पढ़ रहा असर, ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अपना इलाज करवाने में भी आ रही भरी परेशानी
समाच्जर दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर)
पच्छाद विधान सभा क्षेत्र में लगातार किसी न किसी बस के रूट बाधित होने से आम आदमी के साथ साथ स्कूल व कॉलेज जाने बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड रही है। वहीँ सराहाँ अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ-साथ सरकारी तथा गैर सरकारी कर्मचारी व मजदूर वर्ग को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
बता दें कि आजादी के 79 वर्षों के बाद भी हिमाचल निर्माता वाई एस परमार की जन्मस्थली विकास के नाम पर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। जहां की जनता को सरकार से बड़े बड़े विकास कार्यों की उन्मीद थी उस विधानसभा क्षेत्र के लोग बसों के लिए तरस भी रहें हैं। जिसकी वजह से आम जनमानस के साथ साथ क्षेत्र के कांग्रेस के लोग ही अपनी सरकार को अब कोसने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सराहा में परिवहन की बसों की कमी से रूटों का बाधित होना बताया जा रहा है। आये दिन स्थिति यह पैदा हो गई है कि स्कूली तथा कॉलेज के बच्चे,बीमार लोग, सरकारी तथा गैर सरकारी कर्मचारी व मजदूर वर्ग बसों के इंतजार में रहते हैं जबकि बस कभी आती है तो कभी रूट फेल हो जाता है। हर दिन कोई न कोई बस रूट बाधित रहता है जिसकी वजह से आम आदमी का जन जीवन बत से बत्तर हो गया है।
बता दें कि सराहा में गिनती की बसें हैं जो पच्छाद के लोकल रूटों पर आवागमन का साधन हैं कई रूट तो ऐसे हैं जिस पर एक ही बस चलती है जिसके बाधित होने से उस क्षेत्र का संपर्क ही मुख्यालय से टूट जाता है। बस न जाने से लोगों को मजबूरी में महंगी महंगी गाड़ियां बुक करके अपने जरूरी काम करने पड़ रहे हैं। सबसे बड़ी परेशानी तो स्कूल तथा कॉलेज के बच्चों को आ रही है जिन्हें रोज बस की सुविधा चाहिए जबकि आजकल विद्यार्थियों के बोर्ड के एग्जाम चले हुए हैं। जहां उन्हें समय से पहुंचना ओर समय से घर वापिस पहुंच कर अगले पेपर की तैयारी करना बड़ी चुनौती बन गई है। सरकार की इस लापरवाही से लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
वहीँ इस बारे जब सराहाँ अड्डा इंचार्ज जगमोहन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लोगों की समस्या जायज है सराहा में बसों की कमी है जिस कारण रोज कोई न कोई रूट छोड़ना पड़ता है। हालांकि इस बारे में उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी है जैसे ही सराहा को अतिरिक्त बसें तथा स्टाफ मिलेगा सभी रूट सुचारू रूप से पहले की तरह चला दिए जाएंगे।
ये बभी पढ़ें –
Himachal:कविन्द्र गुप्ता ने की हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण
Political:राज्यसभा टिकट के नाम पर कांग्रेस में झूठ और गुमराह करने की राजनीति उजागर : जयराम ठाकुर




