
पुलिस थाना सदर नाहन में इस संबंध में Foreigners Act की धारा 14 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू
समाचार दृष्टि ब्यूरो / नाहन
सिरमौर पुलिस ने नाहन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए उज़्बेकिस्तान की एक महिला को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सदर नाहन में इस संबंध में Foreigners Act की धारा 14 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
इस संदर्भ में एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी 2026 की रात पुलिस थाना नाहन को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली कि शक्तिनगर से आगे कैंची मोड़ के पास एक गाड़ी खड़ी है, जिसमें एक युवक और एक युवती बैठे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात की तस्दीक की। जांच के दौरान लिंक रोड जोगनवाली नाहन पर एक गाड़ी संख्या UP16EF-7194 सड़क किनारे नाली में एक तरफ धंसी हुई पाई गई।
उन्होंने बताया कि जब गाड़ी की चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम सैफ क्वेजिलबाश पुत्र स्वर्गीय आघा अब्बास कासिम क्वेजिलबाश निवासी फ्लैट नंबर-901, टावर नंबर-1, जेपी कोर्ट, वीटीसी, ग्रेटर नोएडा, जिला गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश बताया। वहीं , उसके साथ बैठी महिला ने स्वयं को उज़्बेकिस्तान की निवासी बताया। तस्दीक के दौरान उक्त महिला के पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं पाया गया।
एसपी ने बताया कि महिला के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में Foreigners Act की धारा 14 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें-
Sirmour:उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
Sirmour:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपायुक्त कार्यालय में दिलाई गई मतदाता शपथ




