Advertisements

13 मार्च को मुख्यमंत्री का शिलाई व राज्यपाल का नाहन प्रवास प्रस्तावित

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

उपायुक्त सुमित खिमटा ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के शिलाई तथा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के नाहन प्रवास की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास प्रस्तावित

समाचार दृष्टि ब्यूरो/नाहन

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के 13 मार्च 2024 को प्रस्तावित सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के प्रवास के दृष्टिगत आज सोमवार को नाहन में विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का 13 मार्च को शिलाई प्रवास प्रस्तावित है और इस दौरे को सफल बनाने के लिए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियां समय पर मुक्कमल करना सुनिश्चित बनायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास प्रस्तावित हैं।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का 13 मार्च 2024 का प्रस्तावित नाहन प्रवास

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि 13 मार्च 2024 को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का नाहन प्रवास प्रस्तावित है।
सुमित खिमटा ने राज्यपाल के नाहन प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरा करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, सहायक आयुक्त गौरव महाजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोलटा, कांडेंट होम गार्ड टी.आर. शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, कार्यकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर, उप निदेशक कृषि राजेन्द्र ठाकुर, उप निदेशक उद्यान एस.के. बक्शी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस असर पर उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!