Advertisements

हिमाचल में ख़राब मौसम से उपजे हालातों पर केंद्र की पूरी नज़र: अनुराग ठाकुर

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से बाढ़-बारिश को लेकर की फ़ोन पे बात
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की कर रहे हैं हर संभव मदद

समाचार दृष्टि ब्यूरो/शिमला

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से फ़ोन पर बातचीत कर स्थिति का जायज़ा लिया व केंद्र सरकार द्वारा हालतों पर बारीकी से नज़र रखे जाने की बात कही।

अनुराग ठाकुर ने कहा “ पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को भौगोलिक जटिलता और मौसम के बदलाव के समय विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में भारी बारिश के चलते बाढ़ व भूस्खलन देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते हो रहे जान-माल के नुक़सान की घटनाएँ दुःखद हैं। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगा है जिसमें जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। मैंने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल जी से बारिश व बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए कई बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की है”

इस दौरान ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा हिमाचल की स्थिति पर केंद्र सरकार की पूरी गंभीरता के साथ नज़र बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने हेतु हम पूरी तरह तैयार हैं और राज्य सरकार को हर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!