[the_ad id="8341"]

Sirmour: आरटीओ सिरमौर की मीनस में बड़ी कार्रवाई, दर्जनों वाहनों की जांच में वसूला 5.49 लाख जुर्माना

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

[the_ad id="9652"]

बिना टैक्स-परमिट चल रही उत्तराखंड की गाड़ियां आरटीओ के रडार पर, प्रेशर हॉर्न भी हटवाए गए

समाचार दृष्टि ब्यूरो / शिलाई

जिला सिरमौर के मीनस क्षेत्र में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बुधवार सुबह आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सुबह करीब 6 बजे नाहन से रवाना हुई टीम ने सीमा पर सघन चेकिंग करते हुए 100 से ज्यादा वाहनों की जांच की। इस कार्रवाई में शाम तक 5.49 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सबसे अधिक मामले उत्तराखंड राज्य के वाहनों से जुड़े पाए गए, जो बिना वैध टैक्स और परमिट के संचालित किए जा रहे थे। दिनभर जारी रही परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान बिना टैक्स व परमिट के चल रहे हिमाचल के वाहनों के चालान भी काटे गए।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
प्राप्त जानकारी के अनुसार मीनस क्षेत्र में की गई इस विशेष चेकिंग के दौरान सभी तरह के वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जाँच में कई वाहन ऐसे पाए गए जिनके पास आवश्यक टैक्स और परमिट संबंधी दस्तावेज ही नहीं थे। नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसे वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए। टीम ने प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर भी कार्रवाई की और उन्हें तत्काल हटवाया।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान ज्यादातर उत्तराखंड के वाहन बिना परमिट और टैक्स के मिले। इसके साथ साथ हिमाचल के कुछ वाहन भी नियमों के उल्लंघन में पाए गए।

उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि बिना वैध दस्तावेज और नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहनों पर अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें –
Devotional:चिंता छोड़कर सिर्फ ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ का करें जाप – आचार्य पंडित मनीराम शर्मा
Political:भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि रोकने पर जताया कड़ा विरोध

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
[the_ad id="8343"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!