Himachal:डिग्री कॉलेज सराहा में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राजकीय महाविद्यालय सराहा में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
राजकीय महाविद्यालय सराहा में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

इस समारोह में खेलकूद क्षेत्र से विशाल शर्मा को लड़कों में तथा श्रुति शर्मा को लड़कियों में महाविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ एथलीट किया गया घोषित

समाचार दृष्टि ब्यूरो / सराहाँ (सिरमौर)

राजकीय महाविद्यालय सराहा में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. वाई एस. परमार राजकीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. वीना राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार धीमान द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

सीएससीए अध्यक्ष श्रुति शर्मा ने भी मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। खेलकूद क्षेत्र में विशाल शर्मा को लड़कों में तथा श्रुति शर्मा को लड़कियों में महाविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए अनुराधा, लक्ष्मी देवी, साक्षी शर्मा, मेहक शर्मा, खुशी शर्मा, श्रुति शर्मा, प्रीतिका, रिधिमा, मुस्कान तथा संचिता ठाकुर को सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए जागृति शर्मा, श्रुति शर्मा तथा मधुबाला को श्रीमती सुगना देवी स्मृति छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. वीना राठौर द्वारा अपने ससुर की स्मृति में स्थापित श्री अमर सिंह राठौर स्मृति छात्रवृत्ति इशिता और अखिल कुमार को प्रदान की गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में साहिल कुमार और प्रिया को सम्मानित किया गया। रोवर एंड रेंजर के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक वर्षा और आशीष कुमार रहे। रेड रिबन क्लब के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक आयुष सिंह और कुमारी रवीना को सम्मानित किया गया।

इको क्लब के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक विशाल शर्मा और खुशी शर्मा घोषित किए गए, जबकि रोड सेफ्टी क्लब के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक हेमंत और कल्पना कश्यप रहे। एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ कैडेट रितिक शर्मा और अंकिता ठाकुर को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें विशेष रूप से नाटी और कव्वाली की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. वीना राठौर ने विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा अपने माता-पिता और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रो. जगमोहन ठाकुर ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दिनेश और डॉ. मोल्लम डोल्मा ने किया।

इस अवसर पर बाबू राम चौहान सेवानिवृत हवलदार भारतीय सेना एवं सुरेश शर्मा पीटीए अध्यक्ष, डॉ. राजन कौशल, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण दत्त, प्रो. प्रियंका सराओ, कार्यालय अधीक्षक आशीष गौतम तथा वरिष्ठ सहायक संजीव कुमार,आलोक चौहान,शम्भू नाथ सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-
SadNews:सराहां गांव के 35 वर्षीय युवक की सराहां तालाब में डूबने से मौ*त
Sirmour:पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध ,अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण -प्रियंका वर्मा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]

Live cricket updates

error: Content is protected !!