
रूद्र अवतार तथा माता अंजनी के लाल हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहाँ
उपमंडल पच्छाद के सराहां स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर जोहाना में हनुमान जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा।
•हमारे फेसबुक पेज पर दिए Linkसे जुड़िए :-https://www.facebook.com/SamacharDrishtiLive/
श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा दर्शन को लगी लंबी कतारें:
वीरवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। भगवान हनुमान के दर्शन के लिए कई मीटर लंबी कतारें लगी रहीं।
धार्मिक अनुष्ठान:
मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। साथ ही दिन भर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और सुंदरकांड के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
धार्मिक महत्व
महंत परमेश्वर दास के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन रुद्र अवतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। भगवान् हनुमान जी को भगवान शिव और विष्णु का रुद्र अवतार माना जाता है।
मनोकामना पूर्ति
मान्यता है कि इस विशेष दिन विधि-विधान से पूजा और सुंदरकांड का पाठ करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विशाल भंडारा
उत्सव के समापन पर मंदिर समिति द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 3,000 श्रद्धालुओं ने भंडारे में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विशेष:
सराहां का यह सिद्ध हनुमान मंदिर क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है, जहाँ हर वर्ष हनुमान जयंती इसी प्रकार धूमधाम से मनाई जाती है।
ये भी पढ़ें-
Sirmour:उपायुक्त ने नाहन,पांवटा साहिब,राजगढ़ के वार्डो के आरक्षण की अधिसूचना की जारी




