Advertisements

नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप का सराहाँ पहुँचने पर कार्यकताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

Picture of Samachar Drishti Media Group

Samachar Drishti Media Group

सराहाँ पहुँचने पर विधायक रीना कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व् सांसद सुरेश कश्यप तथा पूर्व उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बदले की भावना से पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनता की भलाई के लिये किये गये कार्यों को रद्द करने की बेबुनियाद घोषणा कर रहे है बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप

समाचार दृष्टि ब्यूरो/ सराहाँ

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा में पच्छाद से जीतकर आई इकलोती महिला विधायक रीना कश्यप ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के सराहाँ में जीत कि ख़ुशी में प्रीतिभोज का आयोजन किया। सराहाँ पहुँचने पर विधायक रीना कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व् सांसद सुरेश कश्यप तथा पूर्व उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

वही पच्छाद की नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप ने भी पच्छाद से दूसरी बार उन्हें विजयी बनाने के लिये पच्छाद की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया। रीना कश्यप ने अपने सम्बोदन कहा कि वह पच्छाद कि जनता के विकास कार्यों के लिए हमेशा ही तत्पर रहेंगी और विश्वास दिलाया कि वो लोगो की उपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी।

सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सराहां में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप की जीत की खुशी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बदले की भावना से पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनता की भलाई के लिये किये गये कार्यों को रद्द करने की बेबुनियाद घोषणा कर रहे है। उन्हें पिछली सरकार द्वारा किये गये विकासात्मक कार्यो को जारी रखते हुए प्रदेश के कल्याण के लिये काम करना चाहिये न कि रद्द। उन्होंने कहा है कि सरकार बदलने कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है अभी तक हमारी थी अब कांग्रेस कि है ओए यह भी निश्चित है कि अगली सरकार भीर से भाजपा कि ही आएगी। लेकिन फली सरकार द्वारा किये गये लोकहित कार्यों को बेबजह रद्द करना कहाँ का न्याय है। यह सरासर बदले कि भावना से प्रेरित कार्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कर रहें जोकि निंदनीय है।

गौर हो कि रविवार को सराहां में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक बैठक में क्षेत्र के सभी 113 बूथों पर पार्टी की उमीदवार रीना कश्यप को पड़े वोट की समीक्षा की उसके उपरांत सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया।व अंत मे पार्टी उमीदवार की जीत की खुशी में एक प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर,पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम, भाजपा नेता बलदेव भंडारी, मंडल अध्यक्ष सुरेंदर नेहरू ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर अर्की से रतनपाल, नरेंद्र गोसाई, अनूप शर्मा, प्रकाश भाटिया, प्रतिज्ञा पाल, सुशील गर्ग, विनोद अग्रवाल सहित सेंकडो कार्यकर्ताओ ने शिरकत की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
LinkedIn
Email
Print

जवाब जरूर दे

[democracy id="2"]
Advertisements

Live cricket updates

error: Content is protected !!