



ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पच्छाद ने क्षेत्र के प्रसिद्व आराध्य देव शिरगुल महाराज की जन्म स्थली शाया मे किया एक विशाल जनसभा व सम्मान समारोह का किया आयोजन
समाचार दृष्टि ब्यूरो /राजगढ
उपमंडल राजगढ़ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी पच्छाद द्वारा आज क्षेत्र के प्रसिद्व आराध्य देव शिरगुल महाराज की जन्म स्थली शाया मे एक विशाल जनसभा व सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पूर्व विस् अध्यक्ष व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने शिरकत की। मुसाफिर ने शिरगुल मंदिर मे माथा टेका व शिरगुल महाराज का आर्शिवाद ग्रहण किया।
कार्यकर्ताओं द्वारा मुसाफिर का ढोल नगाडो व फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया। इसके साथ साथ सभी के कार्यकर्ताओं ने सिरमौर नाटी डाली जिसमे मुसाफिर भी जमकर थिरके।
गौर हो कि इस कार्यक्रम को चुनावी आगाज के रूप मे देखा जा रहा है। सबसे अहम बात यह है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावी आगाज के लिए पच्छाद की भाजपा विधायक रीना कश्यप की गृह पंचायत को चुना और विशाल जन सभा का आयोजन कर चुनाव का शंखनाद किया।
मुसाफिर ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये प्रदेश व कैद्र सरकार पर जमकर शब्दो के तीर चलाए। मुसाफिर ने कहा कि प्रदेश सरकार का साढे चार साल का कार्यालय पूर्ण रूप से निराशा जनक रहा है और सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल मे महंगाई ,बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और सरकार द्वारा जो भी परिक्षा कराई जाती है उसमे या तो पेपर लीक हो जाता है या फिर उसका परिणाम ही नही निकल पाता। जिससे बेरोजगार युवायो को इन परिक्षाओ को देने के लिए करोडो रुपये खर्च करने पडते है।
उन्होंने कहा कि सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है जिससे इस तरह की वारदातें घटित हो रही। मंहगाई का हाल यह है कि सस्ते मूल्य की दूकानो मे बाजार से महगा राशन मिल रहा है। रसोई गैस का सिलेंडर एक हजार से भी मंहगा हो गया है जिससे आम आदमी के घर का वजट बिगड कर रह गया है यानि आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के भाजपा नेताओं की वजह से पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विकास को ग्रहण लग गया है। डबल इंजन की सरकार में इसी विधानसभा से पार्टी अध्यक्ष, विधायक और कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष हैं। बावजूद यहां सडक ,शिक्षा ,स्वास्थ्य, परिवहन,पेयजल ,सिचाई आदि मूलभूत सुविधाएं लोगो को नही मिल पा रही है। सरकारी कार्यलयो मे स्टाफ की भारी कमी है।
उन्होने कहा कि 2022 मे प्रदेश मे पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी और वह सरकार समाज के सभी वर्गों का एक समान व सर्वांगीण विकास करेगी। हर वर्ग का विकास होगा और कर्मचारियों ,व्यापारियो,मजदूरो ,किसानो ,बागवानो ,सभी वर्गों के हितो का ध्यान रखा जाएगा।
मुसाफिर ने कहा कि उन्होंने विधायक रहते पूरे विधानसभा क्षेत्र का बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास किया है और अगर अगर जनता उन्है एक बार पुन विधायक बनाती है तो वे क्षेत्र का एक समान व सर्वांगीण विकास करने मे कोई कोर कसर नही छोडेगे।
इससे पहले लगभग आधा दर्जन वक्ताओं ने जनसभा को संबोधित किया और प्रदेश व कैद्र सरकार को जम कर कौसा और सभी ने अपील की कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कैद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नितियो को आम जनता तक पंहुचाये सभी वक्ताओं ने एकमत से मुसाफिर को कांग्रेसी उम्मीदवार बना कर उन्है भारी मतो से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
यही नही इस आशय का एक प्रस्ताव भी ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा पारित किया गया।
इस जनसभा मे जिला कांग्रेस कमेटी ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी ,के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित पूरे विधान सभा क्षेत्र के सैकडो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।।