



समाज सेविका मीनाक्षी कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब,सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए रही हमेशा कटिबद्ध
समाचार दृष्टि ब्यूरो/सराहां
लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला सिरमौर के पछाद ब्लॉक की प्रमुख समाजसेवीका मीनाक्षी को लाडली फाउंडेशन जिला सिरमौर के पछाद ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया।
समाज सेविका मीनाक्षी कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब,सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।
लाडली फाउंडेशन जिला सिरमौर के पछाद ब्लॉक अध्यक्ष मीनाक्षी का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।