



पच्छाद विधानसभा के उपमंडल राजगढ़ के जगास गाँव के सुरजीत ठाकुर बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
समाचार दृष्टि ब्यूरो/राजगढ
हिमाचल की राजनीति मे पच्छाद विधान सभा क्षेत्र अब राजनीति का मुख्य केंद्र बनता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी ने भी पच्छाद विधान सभा क्षेत्र के राजगढ के जगास गांव से सुरजीत ठाकुर को आम आदमी पार्टी का अध्यक्ष चुना है।
गोर हो कि प्रदेश निर्माता डॉ वाई एस परमार के बाद एक बार फिर जिला सिरमौर का यह पच्छाद विधानसभा क्षेत्र राजनितिक पटल का मुख्य स्थल बनने जा रहा है। इसी विधानसभा में हिमाचल निर्माता हुए यही से विधानसभा के सर्वोच्च पद विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस दिग्गज गंगुराम मुसाफिर रहे । अब इसी विधानसभा से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप हैं।
चुनावी शंखनाद कर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है और अब आम आदमी पार्टी ने यहा से अपना प्पिरदेश मुखिया भी चुन लिया है। मतलब अब कांग्रेस और भाजपा के लिये यहाँ राह आसान नही होने वाली है। जहाँ पिछले लगभग दौ महीने से आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी भंग थी और आज फिर से आम आदमी पार्टी ने एक लंबी फेहरिस्त तैयार कर नयी कार्यकारिणी की घौषणा कर दी है। जिसमे राजगढ के जगास गांव के सुरजीत ठाकुर को प्रदेश की कमान सोपी दी।
वर्ष 2012 से अन्ना हजारे आंदोलन में अरविंद केजरीवाल के साथ रहे सुरजीत ठाकुर दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी व पंजाब चुनाव में कई पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। सुरजीत ठाकुर का जन्म 1981 मे हुआ सुरजीत ठाकुर ने अपनी प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा पबियाना व उच्च शिक्षा, राजगढ़ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से की। उसके बाद उन्होंने होटल प्रबंधन की शिक्षा चढीगढ से हासिल की उसके बाद सुरजीत करीब 5 वर्षों तक दिल्ली होटल प्रबंधक के साथ साथ विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं।
सुरजीत ठाकुर किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इस समय सुरजीत ठाकुर अपने पैतृक गांव मे नही रहते बल्कि पिछले 8-10 वर्षों से धर्मपूर सोलन मे रह रहे है। लेकिन उनका अपने पैतृक गांव सेर जगास आना जाना लगा रहता है। सुरजीत ठाकुर के हिमाचल आम आदमी पार्टी अध्यक्ष बनने से राजगढ क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
सुरजीत ठाकुर ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल तथा हिमाचल के सह प्रभारी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे। उन्होने बताया कि जल्द ही वह कार्यकारिणी की एक बैठक लेकर प्रत्येक जिले का भ्रमण कर वहां के कार्यकर्ताओं से समस्याओं को जानकर चुनाव के लिए आगामी रणनीति तैयार करेंगे।
बता दें कि सुरजीत ठाकुर बचपन से ही तेजस्वी व ओजस्वी विचारों के धनी व्यक्ति रहे हैं। वर्ष 2012 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े थे तथा उसके बाद आम आदमी पार्टी मैं अब तक विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई दायित्व निभाए हैं। अब वह हिमाचल में भी आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अपना योगदान देंगे।